बिजनौर, मई 20 -- ​बिजनौर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने संगठन अध्यक्ष राजेश कुमार रवि के नेतृत्व में मंगलवार को सीएमओ से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात फार्मासिस्टों और कर्मचारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तार से वार्ता की और एक ज्ञापन सौंपा। ​वार्ता के दौरान ड्रग वेयरहाउस से जिले के सभी पीएचसी-सीएचसी तक समय से दवाइयां पहुंचाने की मांग की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरकोट में वार्ड बॉय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल जट में सफाई कर्मचारी की तत्काल तैनाती करने की मांग उठाई गई। ​बिजली व बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाते हुए पीएचसी सिसोना में लाइट कनेक्शन व इन्वर्टर-बैटरी उपलब्ध कराने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी में बकाया बिजली बिल का भुगतान कराकर कटे ...