फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मसेनी चौराहा के नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में रविवार की शाम फार्मेलिन गैस के फैलने से मरीज घबरा गये। आंखों में जलन होने लगी। इस पर हल्ला मच गया। एक मरीज के तीमारदार ने अस्पताल के कर्मचारियों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। सीओ सिटी के साथ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी पहुंचे। जांच पड़ताल की। एसीएमओ ने बताया कि लापरवाही में फार्मेलिन गैस फैल गयी थी जिससे नीचे की ओर भर्ती मरीजों को दिक्कत हुयी जबकि अस्पताल में ऊपर की ओर भर्ती मरीजों को दिक्कत नहीं है। इसमें बड़ी लापरवाही हुयी है। इसको लेकर जांच की जा रही है। इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में भर्ती ममता के पति मुन्ना राठौर ने सीओ को बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए पूर्व मे अस्पताल के लिए भर्ती कराया। आपरेशन से प्रसव हुआ...