जौनपुर, फरवरी 3 -- जौनपुर। फार्मास्युटिकल और मेडिकल डिवाइस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का आयोजन होटल ताज महल लखनऊ में होगा। उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। कॉन्क्लेव में सन फार्मा, मैनकाइंड, डॉ. रेड्डीज़ जैसी कंपनियां निवेश और विकास संभावनाओं पर चर्चा करेंगी। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश फार्मास्यूटिकल और मेडिकल डिवाइस नीति 2023 और आगामी मेडिकल डिवाइस और बल्क ड्रग पार्क परियोजनाओं पर केंद्रित होगा। ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने बताया कि कॉन्क्लेव से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और दवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। निवेशकों को सुरक्षित और पारदर्शी नियामक वातावरण प्रदान कर राज्य को भारत का बड़ा फार्मा हब बनाने का लक्ष्य है।

हिंदी ...