शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश फार्मा एग्जीक्यूटिव ऑर्गेनाइजेशन की वार्षिक बैठक लोधीपुर स्थित एक होटल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पति अजय प्रताप सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में आईएमए अध्यक्ष राकेश मेहरोत्रा और वरिष्ठ शल्य चिकित्सक विजय पाठक ने पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। अजय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी सभी सदस्यों की समस्याओं को समान रूप से सुनकर समाधान सुनिश्चित करें। राकेश मेहरोत्रा ने 'हम' की भावना से कार्य करने पर जोर दिया, जबकि विजय पाठक ने संगठन को कंपनी और कर्मचारियों के बीच सेतु बताया। संगठन अध्यक्ष अमित पांडे ने बताया कि यह प्रदेश का पहला फार्मा मैनेजर संगठन है और इसका विस्तार किया जा रहा है। महामंत्री नवनीत मिश्रा ने 53 नए सदस्यों के जुड़ने की ...