हरिद्वार, मार्च 6 -- हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग की ओर से शुक्रवार को आयोजित "फार्मा अन्वेषण" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने फार्मेसी और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर आकर्षक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। शुक्रवार को आयोजित प्रदर्शनी में दवाओं के निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, ड्रग सेफ्टी, हर्बल मेडिसिन और आधुनिक फार्मास्यूटिकल तकनीकों से जुड़े मॉडल खास आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्रों की मेहनत और रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए शोध व नवाचार को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन और लगन के साथ फार्मेसी क्षेत्र मे...