बस्ती, दिसम्बर 30 -- बस्ती। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 2025 वर्ष की विदाई और नए वर्ष के स्वागत अवसर पर जिगिना चौराहा स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष गिरिजेश सेन की अध्यक्षता में व जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह श्रीनेत और अश्वनी कुमार चौधरी के संयोजन में बैठक किया। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव विजय पांडेय, प्रदेश सचिव (आईटी) अभिषेक उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार के साथ जनपद के पदाधिकारी व फार्मासिस्टों ने समस्या, योगदान और भविष्य की रूप रेखा पर विमर्श किया। विजय पांडेय ने सांगठनिक विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि संगठन लगातार फार्मासिस्ट हित में लड़ाई लड़ रहा है। जिलाध्यक्ष गिरिजेश सेन ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के नियम की जानकारी दिया। इस दौरान अभिषेक उपाध्याय, प्रमेन्द्र गौतम, परमात्मा प्रसाद, वैभव श्...