लखनऊ, फरवरी 16 -- डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उप्र. के प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान, महामंत्री प्रद्युम्न सिंह ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण से मुलाकात की। फार्मासिस्ट संवर्ग की पदोन्नति से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर और इस साल 31 जनवरी को जारी पदोन्नति आदेशों की विसंगतियों को दूर करने की मांग हुई। वरिष्ठता सूची में नाम होने के बावजूद पदोन्नति से वंचित रह गए फार्मासिस्टों के मुद्दे को उनके समक्ष रखा गया। डीजी से अनुरोध किया गया है कि प्रकरण का दोबारा परीक्षण कराकर छूटे हुए साथियों की डीपीसी जल्द से जल्द कराई जाए। डीजी ने आश्वस्त किया है कि उचित मांग का जल्द निस्तारण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...