कन्नौज, मई 30 -- जलालाबाद, संवाददाता। क्षेत्र के अनौगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के चलते फार्मासिस्ट ही ओपीडी और वार्ड की जिम्मेदारियां संभालते नजर आ रहे हैं। मरीजों को परामर्श देने से लेकर दवाइयों के वितरण तक का कार्य भी उन्हीं के भरोसे चल रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शनिवार दोपहर अस्पताल पहुंचे मरीज डॉक्टरों के इंतजार में घंटों बैठे रहे, लेकिन कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं मिला। मजबूरन मरीजों को वहां मौजूद फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय से दवा लेकर वापस लौटना पड़ा। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों का आरोप है कि यहां अधिकांश गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति न ह...