बहराइच, जून 11 -- तेजवापुर, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बौंडी में पिछले पांच माह से चिकित्सक की तैनाती न होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। केंद्र पर आने वाले मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था फार्मासिस्ट के भरोसे चल रही है। मरीजों को सामान्य दवाएं देकर वापस भेजा जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। स्थानीय निवासी दिनेश तिवारी, संतोष, मोहम्मद निजाम रायनी, फिरोज, राहुल सिंह और रामकुमार ने बताया कि पीएचसी पर प्रतिदिन दर्जनों मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं। डॉक्टर के अभाव में मरीजों को केवल प्राथमिक उपचार और दवाएं देकर वापस भेजा जा रहा है। गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य के...