हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित फार्मासिस्ट (एलोपैथिक) भर्ती परीक्षा रविवार को शहर के दो केंद्रों पर संपन्न हुई। हल्द्वानी में श्री तेग बहादुर इंटर कॉलेज और राजकीय मेडिकल कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। मेडिकल कॉलेज में 408 के सापेक्ष 362 और श्री तेग बहादुर इंटर कॉलेज में 504 के सापेक्ष 443 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों केंद्रों पर कुल 912 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 805 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 107 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.