फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा अब 29 जून को होगी
लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग फार्मासिस्ट के 564 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा 21 जून के स्थान पर अब 29 जून को कराएगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने मंगलवार को इस संबंध में सूचना जारी की।आयोग की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक 21 जून को नीट की प्रस्तावित पुनर्परीक्षा के चलते इसे टालते हुए 29 जून को प्रस्तावित किया गया है। इसमें 25859 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में सूचना बाद में जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा अब 29 जून को होगी यह भी पढ़ें- JEECUP Admit Card 2026 Download: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड Link, यहां कर सकेंगे डाउनलोड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.