कन्नौज, जून 17 -- कन्नौज। जिले में दवाओं की गुणवत्ता और औषधि विक्रय नियमों के अनुपालन की जांच के लिए औषधि निरीक्षक डॉ. परमेश कुमार द्विवेदी ने सौरिख एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के तहत कई मेडिकल स्टोरों की जांच की गई और संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान रामा मेडिकल स्टोर, सौरिख का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में दुकान पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला, जबकि दवा विक्रय के लिए फार्मासिस्ट की मौजूदगी अनिवार्य है। इसके अलावा प्रतिष्ठान संचालक क्रय-विक्रय से संबंधित आवश्यक बिल एवं अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर औषधि निरीक्षक ने कड़ी चेतावनी देते हुए सभी अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि जांच के दौरान दुकान से तीन दवाओं के नमूने लेकर उन्हें सील कर गुणवत...