जौनपुर, फरवरी 3 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के फार्मासिस्ट अशोक कुमार यादव 'सुल्तानी' की माता पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनराजी देवी का सोमवार को कैराडीह गांव पैतृक आवास पर निधन हो गया। वह लगभग 85 वर्ष की थीं। बीमारी के चलते उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन पहले डाक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। उनके निधन की खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर, कर्मचारी और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सूर्य प्रकाश यादव, चिकित्साधिकारी डॉ.मसूद अहमद खान, डॉ.विवेकानंद कुशवाहा, डॉ.साजिद, आईओ राहुल यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.