मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में औषधियों के विक्रय एवं भंडारण व्यवस्था की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को औषधि निरीक्षक ने सहादतपुरा स्थित मैसर्स-7 मेड फार्मेसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फर्म स्वामी तथा फर्म पर अनुमोदित फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए। जांच के दौरान यह पाया गया कि अनुमोदित फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में औषधियों का विक्रय किया जा रहा था। अनियमितताओं के संबंध में साक्ष्य संकलित करने के लिए 04 एवं 05 जून के विक्रय अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां प्राप्त की गईं। यह भी पढ़ें- छह मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत क्रय-विक्रय बिलों में नियम-65 के उल्लंघन के तथ्य भी पाए गए। साथ ही औषधियों के ...