हमीरपुर, अप्रैल 13 -- बिवांर। मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूंनी गांव के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के फार्मासिस्ट और सफाई कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। दोनों ने एक-दूसरे पर गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। तहरीर के हवाले से फार्मासिस्ट राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारी कल्लू सोमवार को 9.40 ड्यूटी पर आया और उनके द्वारा सफाई करने की बात कहने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। इस मामले में इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच करने गई थी। लेकिन अस्पताल बंद था। कल्लू निवासी रमेड़ी हमीरपुर से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि वह कभी-कभी ड्यूटी पर विलंब से पहुंचता हैं, जिस कारण उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा...