कुशीनगर, जून 25 -- कुशीनगर। केंद्र सरकार के अनुमोदन के बाद फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा फार्मासिस्ट भर्ती, पदोन्नति एवं सेवा नियमावली-2025 का नोटिफिकेशन जारी किए जाने से फार्मासिस्टों में खुशी की लहर है। नई व्यवस्था के तहत अब फार्मासिस्ट फार्मेसी अधिकारी के नाम से जाने जाएंगे।डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय और संयुक्त मंत्री नीरज गुप्ता ने बताया कि नई नियमावली के अनुसार फार्मेसी अधिकारी का वेतनमान 4600 ग्रेड पे से शुरू होगा। वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी को 4800 ग्रेड पे तथा सहायक मुख्य फार्मेसी अधिकारी और मुख्य फार्मेसी अधिकारी को 5400 ग्रेड पे का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जिला फार्मेसी अधिकारी और उपनिदेशक फार्मेसी के लिए भी अलग ग्रेड पे निर्धारित किया गया है। संयुक्त मंत्री डॉ. नीरज गुप्ता ने बता...