हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- हल्द्वानी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने चारधाम ड्यूटी का विरोध वापस ले लिया है। हालांकि अपनी दो सूत्रीय मांगों के पूरी होने तक वे काला फीता बांधकर काम करते रहेंगे। कुमाऊं के राजकीय फार्मासिस्टों को पिछले साल चारधाम ड्यूटी के एवज में भुगतान नहीं मिला था। कई बार मांग करने के बाद सरकार ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों को लेकर काला फीता बांध कर आंदोलन शुरू कर दिया था। 25 अप्रैल को निदेशक कुमाऊं (स्वास्थ्य विभाग) स्तर पर हुई वार्ता और मांगों को लेकर मिले आश्वासन के बाद अब फार्मासिस्टों ने चारधाम यात्रा ड्यूटी का विरोध वापस ले लिया है। यह भी पढ़ें- चम्पावत में फार्मासिस्टों ने विरोध जताया इससे सरकार ने राहत की सांस ली है। इधर, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष प्रेम शंकर सिं...