पिथौरागढ़, सितम्बर 1 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने फार्मेसी संवर्ग की पांच सूत्रीय मांगों पर लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने पर सरकार और शासन के खिलाफ आक्रोश जताया। फार्मासिस्टों ने बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को जिलाध्यक्ष केएस अधिकारी ने बताया कि कई फार्मासिस्ट पूरे सेवाकाल में पदोन्नति के लाभ से वंचित रह जाते हैं। सरकार और शासन को जगाने के लिए आज से 15 सितंबर तक बांध में काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। उसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। फार्मासिस्टों ने चिकित्सक की अनुपस्थिति में ओडिशा और असम की तर्ज पर सूचीबद्ध रोगों के लिए फार्मेसी अधिकारियों को दवा देने के लिए अधिकृत करने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई की मा...