चम्पावत, अप्रैल 15 -- योगेश, चम्पावत। चम्पावत में फार्मासिस्टों ने काला फीता बांध कर विरोध जताया। उन्होंने चार धाम यात्रा ड्यूटी के बहिष्कार का ऐलान किया। पिछली ड्यूटी के यात्रा भत्ता करने की मांग की। चम्पावत जिले में बुधवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने काला फीता बांध कर विरोध जताया। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी और जिला मंत्री रोशन लाल ने बताया कि विगत वर्षों में चारधाम यात्रा मार्ग में ड्यूटी करने वाले कुमाऊं मंडल के फार्मेसी अधिकारियों के लगभग 20 लाख रुपये की धनराशि के यात्रा भत्तों का भुगतान अभी तक नहीं किया जा सका है। इसके अलावा यात्रा मार्ग में सेवा देने वाले कर्मचारियों के भोजन और आवास की व्यवस्था भी बेहद निम्न स्तर की होती है। यह भी पढ़ें- बकाया भत्ते के लिए कुमाऊं के फार्मासिस्टों का आंदोलन शुरू बताया कि संगठन न...