मथुरा, अप्रैल 18 -- जनपद में फार्मासिस्टों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (डीपीए) ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी गौतम एवं मंत्री शिव कुमार माहौर आदि पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार मौखिक और लिखित अनुरोध के बावजूद फार्मासिस्ट संवर्ग की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग के 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर देय एसीपी अब तक लागू नहीं की गई है, जबकि उक्त एसीपी नियमानुसार जनवरी माह में ही प्रदान कर दी जानी चाहिए थी। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्टों ने चार धाम यात्रा भत्ता देने की मांग की फार्मासिस्ट संवर्ग का ड्यूटी कुम्भ मेला, वीआईपी, मेला आदि का यात्रा भत्ता क...