हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- कोटाबाग। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के आंदोलन के द्वितीय चरण में नैनीताल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर फार्मासिस्ट संवर्ग की पांच सूत्रीय मांगों को मजबूती से उठाया। बिष्ट ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका, पदोन्नति, वेतन असमानता, रिक्त पदों सहित लंबित समस्याओं को तथ्यों और तर्कों के साथ मंत्री के समक्ष रखा। स्वास्थ्य मंत्री ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए प्रांतीय संगठन के साथ शीघ्र उच्चस्तरीय बैठक कर समाधान निकालने का सकारात्मक आश्वासन दिया। बैठक 3 सितंबर को संभावित है। यह भी पढ़ें- 5 सूत्री मांगों को लेकर फार्मसिस्टों ने दूसरे दिन भी कालाफीता बंद किया काम यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में फार्मासिस्टों का आंदोलन जारी यह भी पढ़ें- आंदोलन: फा...