मऊ, सितम्बर 25 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन का जनपदीय सम्मेलन शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर जोगापुर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश सचिव दुर्गेश कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन जाने-माने मंच उद्घोषक रमेश रतनपुरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि किसी भी स्थिति में फार्मासिस्टों का शोषण और उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि मरीज, दवा और स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार द्वारा फार्मासिस्टों के बिक्री केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने संबंधी आदेश सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और इसका स्वागत किया जाना च...