रामनगर, अप्रैल 18 -- कोटाबाग। चारधाम यात्रा ड्यूटी के दौरान हुए टीए-डीए देयों के लंबित भुगतान के विरोध में राजकीय फार्मेसी अधिकारी सेवा संघ, कुमाऊं मंडल का चरणबद्ध आंदोलन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने काला फीता बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। फार्मासिस्ट एसोसिएशन नैनीताल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में कोटाबाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पतलिया में प्रदर्शन किया गया। संघ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक रूप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- चम्पावत में फार्मासिस्टों का विरोध जारी यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में फार्मेसी अधिकारियों का आक्रोश बरकरार यह भी पढ़ें- सफाई कर्मियों ने पालिका में तालाबंदी की चेतावनी दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...