गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। चोर धौज क्षेत्र एक फार्महाउस का ताला तोड़कर इनवर्टर और टीवी सहित कई सामान चोरी करले गए। धौज थाना पुलिस ने मंगलवार को फार्म हाउस मालिक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली के मालवीय नगर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद हफीजुद्दीन खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका धौज गांव में एक मिनी फार्महाउस है। वह समय-समय पर परिवार के साथ यहां आते रहते हैं।उन्होंने बताया कि 23 मार्च की शाम करीब 6 बजे वह फार्महाउस में लगे पेड़-पौधों को पानी देने पहुंचे थे। जब उन्होंने मुख्य गेट खोलकर अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल इस ममले की सूचना पुलिस को दी। चोर उनके फार्म हाउस से इनवर्टर, सीसीटीवी डीवीआर, दो कैमर...