हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- हल्द्वानी। चारधाम यात्रा ड्यूटी के बकाया भत्ते और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कुमाऊं मंडल के फार्मासिस्टों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। मंगलवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों ने निदेशक कुमाऊं (स्वास्थ्य) डॉ. केके पांडे और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एचसी पंत से मुलाकात की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वार्ता के दौरान एसोसिएशन के कुमाऊं अध्यक्ष गजेन्द्र पाठक, सचिव प्रेम शंकर सिंह और कोषाध्यक्ष दिगम्बर सिंह रावत मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चम्पावत में फार्मासिस्टों ने विरोध जताया यह भी पढ़ें- फार्मासिस्टों ने चारधाम यात्रा ड्यूटी के बहिष्कार को चेताया यह भी पढ़ें- लैब टैक्नीशियन और फार्मासिस्टों ने जताया ...