पूर्णिया, फरवरी 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में किसानों के बीच फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य इन दिनों तेजी से किया जा रहा है। प्रखंड प्रशासन की पहल पर विभिन्न विभागों के कर्मी गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों का पंजीकरण कर रहे हैं। इस अभियान में किसान सलाहकार, विकास मित्र, पंचायत सचिव, आवास सहायक, सर्वे अमीन, रोजगार सेवक तथा किसान समन्वयक सहित अन्य कर्मी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि रजिस्ट्रेशन के दौरान कर्मियों को कई तरह की व्यावहारिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कई किसानों के आधार कार्ड में नाम और जमीन के कागजात में नाम का मिलान नहीं होने से पंजीकरण में तकनीकी कठिनाई आ रही है, जिसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी एवं अंचलाधिकारी मो. सबीहुल हुसैन ने बताया कि प्रखंड के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.