मधुबनी, फरवरी 3 -- राजनगर। राजनगर अंचल के सभी हल्का में फार्मर रजिस्ट्रेशन महाभियान मंगलवार को भी चलाया गया। इसको लेकर हल्का स्तर पर शिविर लगाया गया था। जहां भूमि स्वामित्व संबंधी कागजात लेकर फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए लोग दिनभर पहुंचते रहे। वहीं डीएम आनंद शर्मा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाभियान का मॉनिटरिंग करने चपाही गांव पहुंचे। एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य का भौतिक रूप से जायजा लिया। फिर किसानों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं भी सुनी। इस दौरान सीओ कुमार अभिषेक व अन्य कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ में सदर एसडीएम चंदन कुमार झा भी थे। रिपोर्ट के अनुसार राजनगर क्षेत्र में मंगलवार को करीब 490 लोगों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। दूसरी ओर शिविर में पहुंचे कई लोग परेशान भी दिखे। जानकारी अनुसार इन लोगों के पास ऑनलाइन लगान रसीद में खाता-खेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.