पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पीलीभीत। हिटी जिले में गेहूं खरीद में अब तेजी आने के आसार है। दर असल सार्वजनिक बोली में 26 सौ के भाव से चल रहे गेहूं पर सरकारी केंद्रों पर नियम था कि फार्मर रजिस्ट्री होने पर ही पंजीकरण के बाद खरीद होगी। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई छूट के बाद अब हजारों किसानों को इसका फायदा मिलेगा। किसानों के पंजीकरण का सत्यापन तहसीलदार, लेखपाल एडीएम और चकबंदी अधिकारी द्वारा किया जा सकेगा।जिले में 1.15 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य मिला है। अब 123 कुल गेहूं केंद्रों पर बारदाना की उपलब्धता कराते हुए सहकारिता विभाग से भी समन्वय बनाय गया है। यह भी पढ़ें- अब बिना फार्मर रजिस्ट्री किसानों का खरीदा जाएगा गेहूं गेहूं किसान आईडी के बिना भी गेहूं क्रय किए जाने की सुविधा मिलने से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। नई प्रोफाइल और मैपिंग आदि के ज...