पूर्णिया, मई 20 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड के मजरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर एवं आगामी दो जून को प्रस्तावित सहयोग शिविर की तैयारियों का प्रभारी जिलाधिकारी अंजनी कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कृषि समन्वयक एवं राजस्व कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण कार्य की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- फार्मर आईडी निर्माण कार्य में किसानों की करें हर तरह की मददकिसानों से अपील साथ ही इस प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में भी कर्मियों से चर्चा की। प्रभारी जिलाधिकारी ने किसानों से शिविर में भाग लेकर फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाने और सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्णिया जिले के अन्य राजस्व ग्रामों में भी फार्म...