बाराबंकी, अप्रैल 7 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के अंदका गांव में मंगलवार फार्मर रजिस्ट्री कैंप के साथ विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री के लिए लेखपाल इंद्रपाल सिंह, कृषि विभाग के कर्मचारी अभय यादव व पंचायत सहायक राजकुमार को आवदेन दिया। प्रधान हरिओम वर्मा सहित बृजेश, राम सुमिरन, विजय कुमार, मायावती, रतनलाल, शिवमंगल पटेल और फूलमती समेत तीन दर्जन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई। कृषि विभाग के अभय यादव ने बताया कि इसके बिना किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस अवसर पर किसानों को खेतों में पराली न जलाने के प्रति भी जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...