गोरखपुर, अप्रैल 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में गेहूं खरीद के लिए 22 सरकारी क्रय केंद्रों को बढ़ा दिया गया है। अब जिले में क्रय केंद्रों की संख्या 142 से बढ़कर 164 हो गई है। उन्हीं किसानों का तौल होगा जिस किसान का फार्मर रजिस्ट्री या किसान पहचान पत्र होगा। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग ने अपील किया है कि किसान जल्द अपना फार्मर रजिस्ट्री कराकर तौल करा लें।वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद 30 मार्च से हो रहा है। केंद्र पर तौल कराने पर किसानों को 2585 रूपये प्रति कुंतल की दर से 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है। गेहूं खरीद के लिए पहले 142 क्रय केंद्र बनाए गए थे। लेकिन अब क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसमें खाद्य विभाग के 30, पीसीएफ के 59, पीसीयू के 46, यूपीएसएस के 15, एनसीसीएफ के 06, नेफेड के 05, मंडी समिति के 01 व भारतीय खाद्य...