रामपुर, मार्च 19 -- फार्मर रजिस्ट्री में रामपुर ने न सिर्फ मंडल में बल्कि पूरे प्रदेश में बाजी मारते हुए 74 जिलों को पीछे छोड़ दिया है। जिले ने 100.03 फीसदी लक्ष्य हासिल कर नंबर वन स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ ही शासन ने रामपुर को पांच लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया है। मंडल के अन्य जिलों में जहां बिजनौर और अमरोहा क्रमश: 10वें और 11वें स्थान पर रहे, वहीं मुरादाबाद 62वें स्थान पर पहुंच सका। लिस्ट में गाजियाबाद दूसरे, अंबेडकरनगर तीसरे, औरेया चौथे और बाराबंकी जनपद पांचवें स्थान पर है। जिले में 2.50 लाख किसान फार्मर रजिस्ट्री करा चुके हैं, जोकि लक्ष्य का 100.03 फीसदी है यानी यहां पर शत प्रतिशत किसान फार्मर रजिस्ट्री करा चुके हैं। उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने बताया कि जिले में सबसे बड़ी बाधा करीब 5650 किसानों के भू-लेख विवरण और आध...