संतकबीरनगर, फरवरी 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए किसानों के सामने समस्याएं ही समस्याएं हैं। विभाग का पूरा जोर तो किसानों की रजिस्ट्री कराने पर है, लेकिन किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। जिन किसानों का खेत एक से अधिक गांव में हैं उन किसानों के खेती की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। अधिकारी उन किसानों को यह कह कर टरका दे रहे हैं कि बाद में उनका खेत दुबारा जुड़ जाएगा। जिले के किसानों का खेत एक से अधिक गांव में है। मंडित दूबे का खेत महुली गांव में है उनके खेत की रजिसट्री हो गई है, लेकिन उनका छितही गांव वाला खेत नहीं जुड़ पाया है। उन्होंने बताया कि उनका छितही वाला खेत बाद में जोड़ दिया जाएगा। वहीं समस्या पौली ब्लाक के खर्चा गांव में हैं। वहां के लोगों का खेत दो से तीन गांव में हैं। वहां के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.