औरैया, जुलाई 6 -- फार्मर रजिस्ट्री अभियान और बीज वितरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। खराब प्रदर्शन करने वाले 14 कर्मचारियों का वेतन एवं मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कार्य में सुधार नहीं होने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने पूर्व में निर्देश दिए थे कि प्रत्येक कर्मचारी प्रतिदिन अधिकतम संख्या में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करे। इसी क्रम में उप कृषि निदेशक ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बीज वितरण और फार्मर रजिस्ट्री में कई कर्मचारियों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। खराब प्रदर्शन करने वाले 14 कर्मचारियों का वेतन और मानदेय तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध कर दिया गया। सभी संबंधित कर्मचारियों को ...