सीतामढ़ी, फरवरी 17 -- सीतामढ़ी। फार्मर रजिस्ट्री में शिथिलता बरतने को लेकर चार बीएओ व पांच सीओ का वेतन बंद कर दिया गया है। वहीं दो कृषि समन्वयक को तत्काल निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। यह कार्रवाई सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी रिची पांडे के द्वारा की गयी। उन्होंने निर्देश दिया कि 22 मार्च तक सघन अभियान चलाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा विशेष तौर पर कृषि विभाग, सभी सीओ राजस्व विभाग एवं सीएससी को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में शिथिलता बरतने के कारण प्रखंड कृषि पदाधिकारी नानपुर, परिहार ,मेजरगंज एवं रुन्नीसैदपुर के साथ 5 अंचल अधिकारी रुन्नीसैदपुर, डुमरा, बाजपट्टी, सुप्पी ...