सोनभद्र, जनवरी 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कार्य अभियान मोड में कराए जाने का निर्देश संबंधितों को दिया। जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज ब्लाक के लोढ़ी गांव में फार्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने जिले में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को तेज गति से पूर्ण कराने के उद्देश्य से सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर अभियान मोड में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाए, जिससे प्रत्येक पात्र किसान का पंजीकरण सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.