संतकबीरनगर, फरवरी 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सरकार का फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने पर जोर है, लेकिन आधार और खतौनी के नाम का मिसमैच किसानों के लिए मुसीबत बना गया है। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जो किसान आ रहे हैं उनके नाम का मिसमैच होने पर उसे दुरुस्त करने में महीनों लग जा रहा है। इसकी वजह से फार्मर रजिस्ट्री रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। कृषि विभाग, एसीएससी और ब्लाक स्तरीय कर्मचारियों के जिम्मे फार्मर रजिस्ट्री करने की जिम्मेदारी हैं। किसान यदि फार्मर रजिस्ट्री कराने जाता है तो उसके सामने सबसे बड़ी बाधा नाम का नहीं मिल पाना है। नाम में मिलान नहीं होने की वजह से किसान परेशान हो रहे हैं। खर्चा गांव के रहने वाले गजाधर ने बताया कि उनका नाम खतौनी में गजाधर ही है। दूसरी ओर जब आाधार बना तो उसमें उनका नाम गजाधर पांडेय हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.