पूर्णिया, मई 1 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। राज्य में फार्मर रजिस्ट्री में पूर्णिया जिला को तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पूर्णिया जिला में कुल 224630 पीएम सम्मान के लाभार्थियों में से 100363 लाभार्थियों का फार्मर रजिस्ट्री कर 44.7 प्रतिशत के साथ पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अब तक पूरे जिला में पीएम सम्मान एवं अन्य किसान को मिलाकर कुल 187600 किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कर डिजिटल पहचान उपलब्ध कराया गया है। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जहानाबाद जिला सम्मानितसम्मान और पुरस्कार भारत सरकार द्वारा संचालित एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में 'फार्मर रजिस्ट्री' में पूर्णिया जिला को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पटना मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौर...