अयोध्या, जून 3 -- बीकापुर, संवाददाता। उपजिलाधिकारी बीकापुर ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित लेखपालों और कानूनगो को निर्देश दिया कि किसान रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पूर्ण होना आवश्यक है। एसडीएम बीकापुर श्रेया ने अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही नियमित समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण होने से किसानों को विभिन्...