रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। फार्मर रजिस्ट्री में रामपुर प्रदेश की सूची में पहले पायदान पर पहुंच गया है। यहां पर 86 फीसदी किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार कर ली है। सबसे खराब स्थिति में गोरखपुर 75वें, प्रतापगढ़ 74वें और सुल्तानपुर 73वें स्थान पर है। इन जिलों में काम 50 फीसदी भी पूरा नहीं है। प्रदेश सरकार की ओर से सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराई जा रही है। इसके लाभ ये हैं कि किसानों का ब्योरा तैयार होगा, जिसमें वास्तविक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि सहित विभाग की जनकल्याण कारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा और उनका लाभ दिया जाएगा। जो अपात्र होंगे, उनको बाहर किया जाएगा। रामपुर में कुल 3.07 लाख सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे, जब इनका सत्यापन कराया गया तो इनकी संख्या कुल 2.30 लाख रह गई। इसमें काफी संख्या में मृतक और अपात्रों के नाम ...