शामली, मार्च 15 -- शामली। प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद शामली में शत-प्रतिशत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने खतौनी में नाम संबंधी त्रुटियों के त्वरित सुधार के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में राजस्व निरीक्षकों को विशेष रूप से सक्रिय रहने को कहा गया है। जारी निर्देशों के अनुसार कई मामलों में यह देखा गया है कि कृषकों के नाम खतौनी में भिन्न या आंशिक रूप से अलग दर्ज हैं, जिसके कारण फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। ऐसी स्थिति में कृषक जनसेवा केंद्र के माध्यम से, स्वयं अथवा लेखपाल के सहयोग से ओटीपी प्राप्त कर भूलेख खतौनी त्रुटि सुधार पोर्टल पर संशोधन हेतु आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि राजस्व निरीक्षक स्तर पर प्राप्त इन आवेदनों पर 48 घंटे के भीतर पात्र या अपात्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.