सोनभद्र, अप्रैल 8 -- सोनभद्र। जनपद में संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत आयोजित विशेष कैम्पों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाली योजना है, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम पंचायत परही में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प के उप निदेशक कृषि की तरफ से निरीक्षण के दौरान लेखपाल कंचन मौर्या अनुपस्थित पायी गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में छह अप्रैल से 15 अप्रैल तक ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर किसानों की फार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.