मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। जिले के किसानों को अब सरकारी क्रयकेंद्रों पर गेहूं बेंचने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना होगा। जिन किसानों ने अबतक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराया है वे तत्काल करा लें अन्यथा सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं बेच सकेंगे। सूबे के प्रमुख सचिव खाद्य ने आरएफसी और डिप्टी आरएमओ को पत्र भेज कर फार्मर आईडी वाले किसानों से ही गेहूं खरीदने का निर्देश दिया है। कहा है कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जांच के बाद ही उन्हें टोकन जारी किया जाए। शासन के तमाम निर्देशों के बावजूद जिले के 80 हजार किसानों ने अबतक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराया है। इन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए कृषि विभाग के साथ ही राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायत भवनों पर कैंप भी लगा रहे है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान कैंप में फार्म...