नई दिल्ली, मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए एक डिजिटल पोर्टल 'यूपी फार्मर रजिस्ट्री (UPFR) एग्रीस्टैक' की शुरुआत की है। इस पोर्टल का मकसद राज्य के हर किसान को एक यूनिक 'किसान आईडी' प्रदान करना है, ताकि वे सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से उठा सकें। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और अभी तक इस पोर्टल पर रजिस्टर नहीं हुए हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि यह पोर्टल क्या है और इसपर रजिस्ट्रेशन के क्या प्रोसेस हैं?क्या है UPFR एग्रीस्टैक पोर्टल? UPFR एग्रीस्टैक पोर्टल (upfr.agristack.gov.in) सरकार द्वारा बनाया गया एक डिजिटल डेटाबेस है। इसे किसानों के लिए आधार कार्ड की तरह समझा जा सकता है। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद मिलने वाली किसान आईडी से किसान विभिन्न सरकारी योजना...