बरेली, अप्रैल 25 -- आंवला।राजपुर के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री न बनने से लोग परेशान हैं। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के अन्य गांवों में फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन उनके गांव में अभी तक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पाई है। पूर्व में राजस्व विभाग की टीम ने गांव में कार्य के लिए तिथि निर्धारित की थी। गांव के सैकड़ों किसान रजिस्ट्री पोर्टल पर दर्ज होने से रह गये हैं। अधिवक्ता पंडित गंगाधर शुक्ला ने भी किसानों की मांग का समर्थन करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- खाद की उपलब्धता के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट...