महोबा, अप्रैल 11 -- महोबा, संवाददाता। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री पर जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि जिन किसानों ने अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई उनकी सूची तैयार कर उप कृषि निदेशक को भेजी जाए जिससे अपात्र किसानों का नाम सूची से हटाया जा सके। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पीएम सम्मान निधि के लिए 2646 गैस सम्मान निधि के 903 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। जिले में अभी भी पीएम किसान सम्मान निधि के 36623 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है। डीएम ने कहा कि उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी अपात्र किसानों की सूची तैयार करा उप कृषि निदेशक को उपलब्ध ...