रामपुर, नवम्बर 5 -- रामपुर। उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए पोर्टल सुगमता से कार्य कर रहा है। जिसमें किसान स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। अब खतौनी में और आधार में नाम में आंशिक अंतर होने पर भी फार्मर रजिस्ट्री हो रही है। साथ ही अब फार्मर रजिस्ट्री का पोर्टल भूलेख से लिंक भी हो गया है। भूलेख में विवरण अपडेट होने पर किसान की फार्मर रजिस्ट्री आसानी से हो जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग के समस्त राजकीय कृषि बीज भंडारों, जनपदीय कार्यालय एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों के पास भी फार्मर रजिस्ट्री करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसान उनसे संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान पीएम सम्मान निधि सहित विभाग की अन्य योजनाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.