बलिया, अप्रैल 14 -- सिकंदरपुर। स्थानीय तहसील से मंगलवार को किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्रेशन प्रचार वाहन रवाना किया गया, जिसे हरी झंडी एसडीएम ने दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी संभव है, जब किसान समय से अपना पंजीकरण कराएं। बताया कि यह प्रचार वाहन क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेगा। वाहन के माध्यम से किसानों को यह जानकारी दी जाएगी कि पंजीकरण के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जैसे आधार कार्ड, खतौनी, बैंक खाता विवरण आदि। कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र किसान को योजनाओं का सीधा लाभ मिले, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...