नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- उत्तर प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि अब किसान 'फार्मर रजिस्ट्री' की अनिवार्यता के बिना भी सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। इस फैसले से उन लाखों किसानों को फायदा होगा जो तकनीकी प्रक्रियाओं या रजिस्ट्री न होने के कारण अपनी उपज बेचने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।पुरानी व्यवस्था के तहत होगी खरीद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जानकारी मिली थी कि 'फार्मर रजिस्ट्री' की नई प्रक्रिया के कारण कई केंद्रों पर खरीद की गति धीमी है और किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि किसान पूर्व के वर्षों की तरह ही आसान प्रक्रिया से अपना गेहूं बेच सके...