औरंगाबाद, जनवरी 5 -- किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ दिलाने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान के तहत किसान भवन, प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर स्थित अनुमंडल परिसर दाउदनगर में जागरूकता कैंप का आयोजन आज किया जाएगा। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री, फार्मर आईडी निर्माण और ई-केवाईसी की प्रक्रिया को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के जरिए किसानों को बीज, उर्वरक, फसल बीमा, मृदा जांच, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सकेगा। प्रत्येक किसान की पहचान उसके भूमि विवरण से जोड़ी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...